फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जलभराव से होकर आज स्कूल जाएंगे नौनिहाल

Sun, 02 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच सोमवार से परिषदीय खुल जाएंगे। कई स्कूलों में साफ-सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से कई स्कूलों के परिसर में और सामने जलभराव हो गया है। विद्यालय जाने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है। इससे बच्चों को को काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन



ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। अखंडनगर के ब्लाॅक संसाधन केंद्र परिसर में जलभराव हो गया है। माॅडल प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर बस्तीपुर में जलभराव हो जाने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होगी। इसके अलावा पारा बासूपुर, कंपोजिट विद्यालय अखंडनगर, सहतपुर, बेलवाई माधोपुर, पालबस्ती, बछेड़िया, केवटाही में भी जलभराव की समस्या हो गई है।


दोस्तपुर क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला समसपुर के परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया है। धम्मौर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धरमैतेपुर के परिसर में भी पानी भरा हुआ है, बरामदे में गंदगी फैली हुई है। कुड़वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे चित्ता के परिसर में बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है।
विज्ञापन



भदैंया क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अभियाकला में भी जलभराव हो गया है। इसके बगल ही बीआरसी व खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय है फिर भी सुधार नहीं है। प्रधान भूलेश्वर प्रसाद व प्रधानाध्यापक कलहूपाल ने बताया कि इसकी शिकायत की गई थी लेकिन समाधान नहीं निकला है।


विकवाजितपुर के बरई का पूरा प्राथमिक विद्यालय में भी बारिश का पानी भर जाने से मिट्टी दरक गई है। इससे बच्चों के गिरने का खतरा है। माॅडल प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में भी परिसर में पानी भरा हुआ है। यही हाल जूनियर हाई स्कूल पतीपुर, कंपोजिट विद्यालय सकरसी व सौंराई का भी है।


प्राथमिक विद्यालय सकवा द्वितीय में स्कूल की दीवार से लेकर रास्ते तक पानी भरा है। प्राथमिक विद्यालय मलिकपुर के पूरे परिसर में जलभराव हो गया है। हनुमानगंज जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय मुसहल ताला, जूनियर हाईस्कूल बालमपुर, केशापट्टी, जूनियर हाई स्कूल सकवा द्वितीय में भी जलनिकासी की समस्या है। शहर के लालडिग्गी चौराहे पर स्थित जूनियर हाईस्कूल को जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव हो गया है। स्कूल के दो कमरों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें