सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाने के मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह, विकास त्रिपाठी व कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को निलंबित कर दिया। तीनों पुलिस कर्मियों पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगा है। एक दुकान में चोरी व अन्य मामलों में गोसाईगंज थाने के इन पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच कराई तो पुलिस कर्मियों की लापरवाही प्रकाश में आई। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों के निलंबन की पुष्टि की है। (संवाद)