सुल्तानपुर। एलाइजा जांच में शनिवार को तीन नए मरीजों में डेंगू का संक्रमण मिला। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 70 हो गई है। सहायक मलेरिया अधिकारी डॉ.हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रैपिड जांच में लक्षण मिलने के बाद रक्त नमूने को एलाइजा जांच के लिए करौंदिया लैब भेजा जाता है। संवाद