फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आप सांसद संजय सिंह के तीन मुकदमे विचाराधीन

Fri, 05 Apr 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली में हुए शराब घोटाले के मामले में जमानत पर रिहा किए गए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ जिले में तीन मुकदमे विचाराधीन हैं। इनमें से दो मामलों में उन्हें कोर्ट से जमानत मिली है जबकि आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अभी जमानत नहीं कराई है।
विज्ञापन


23 अक्तूबर 2008 को तत्कालीन बसपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने शहर के तिकोनिया पार्क में घेरा डालाे, डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया था। पुलिस ने सपाइयों पर कलेक्ट्रेट के पास सड़क जामकर प्रदर्शन करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इसमें सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत कई सपाई आरोपी बनाए गए थे। इस मामले में आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट से जमानत मिली है।

उनके अधिवक्ता रुद्र प्रताप मदन सिंह ने बताया मामले के विचारण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। संजय सिंह के खिलाफ दूसरा मामला दो सितंबर 2008 को बिजली-पानी की समस्या को लेकर शहर के ख्वाजा काम्प्लेक्स के पास सड़क जामकर प्रदर्शन करने के आरोप में दर्ज किया गया था। इस मामले में भी उन्हें कोर्ट से जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ 13 अप्रैल 2021 को बंधुआकला थाने में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में उन्होंने जमानत नहीं कराई है। इस मामले में 12 अप्रैल को सुनवाई होनी है। उनके अधिवक्ता रुद्र प्रताप मदन सिंह कहते हैं कि संजय सिंह के खिलाफ दर्ज केस जनहित से जुड़े मामलों को लेकर प्रदर्शन करने से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें