फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 10 लाख रुपये और कार न मिलने पर पत्नी को दी तीन तलाक की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शादी के बाद पति ने पत्नी से 10 लाख रुपये और कार की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी और मासूम बेटी को रिश्तेदार के घर छोड़कर तीन तलाक की धमकी दी। मासूम बेटी के साथ पत्नी ने एसपी से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत आठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धम्मौर क्षेत्र के दिखौली गांव निवासी रियासत की बेटी नरगिस खातून की शादी 11 नवंबर 2019 को कोतवाली देहात क्षेत्र के भपटा गांव निवासी करमशेर के पुत्र आफताब के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आफताब 10 लाख रुपये के साथ ही कार की मांग करने लगा। इस बीच नरगिस ने बेटी इकरा को जन्म दिया। रुपये और कार न मिलने से नाराज ससुरालीजन नरगिस को उसके रिश्तेदार इश्तियाक निवासी सातनपुर के घर छोड़कर चले गए। रिश्तेदार ने नरगिस को उसके पिता रियासत के पास पहुंचा दिया।
इसके बाद ससुरालीजनों ने दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। पति आफताब ने नरगिस को तीन तलाक देने तक की धमकी दी। इस पर नरगिस मासूम बेटी के साथ एसपी सोमेन बर्मा के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली देहात में पति आफताब, ससुर करमशेर, सास साहिबा बेगम, दादी नैनुलनिशा, देवर साहबान अली, ननद तमन्ना और साहिबा तथा बुआ जरीना बेगन निवासी भपटा के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने और दहेज प्रताड़ना के तहत केस दर्ज किया है। एसओ चंद्रभान वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें