फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हजारों लोग एक साथ करेंगे योगासन

Sun, 18 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के पुलिस लाइंस में अधिकारियों को योग सिखाते पंडित धीरेंद्र शास्त्री।  -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हजारों लोग एक साथ योगासन करेंगे। शहर में कई प्रमुख स्थलों पर योग दिवस के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। महिला, पुरुष व बच्चों के साथ बुजुर्ग भी योग दिवस पर होने वाले आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन



21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हजारों लोग शिविरों में योगाभ्यास करेंगे। शहर के पर्यावरण पार्क में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले शिविर में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक समेत अन्य लोग योग के विभिन्न आसन सीखेंगे। मुख्य योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी के नेतृत्व में कई योग गुरु लोगों को योग सिखाएंगे।

पतंजलि योग समिति, ऑर्ट ऑफ लिविंग व गायत्री परिवार की ओर से भी योग शिविर लगाए जाएंगे। जिला कारागार में लगने वाले शिविर में बड़ी संख्या में बंदी योग के आसनों से अवगत कराए जाएंगे। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगने वाले शिविरों में पुरुष व बच्चों के साथ बुजुर्ग भी योग दिवस का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन





तहसील व ब्लॉक क्षेत्र में चल रहा प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर जिले की सभी तहसील व ब्लॉकों में 15 से 21 जून तक योग प्रशिक्षक/योग सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। सदर तहसील में योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी और संदीप तिवारी, लंभुआ में किशन विश्वकर्मा, कादीपुर में अशोक कुमार सिंह, जयसिंहपुर में धर्मेंद्र कुमार पांडेय और बल्दीराय में राकेश कुमार मिश्र को योग सिखाने का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही सभी 14 ब्लॉकों में भी योग प्रशिक्षक लोगों को योगाभ्यास करा रहे हैं।



योग के दौरान बरतें ये सावधानी
योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि योगाभ्यास खाली पेट ही करना चाहिए। शरीर व मन की शुद्धि योग शुरू करने से पहले ही करें। श्वांस-प्रश्वांस की गति न रोकें। जब तक कि योग प्रशिक्षक की ओर से कोई निर्देश न दिया जाय, अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमता के अनुसार ही योग का अभ्यास करना चाहिए। किसी भी अनावश्यक बल का प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि योग पूरा होने के 30-40 मिनट बाद ही स्नान करना चाहिए। अभ्यास के 40-45 मिनट बाद ही आहार का सेवन करें।




पुलिस लाइंस परिसर में चल रहा शिविर
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को कामयाब बनाने के लिए पुलिस लाइंस परिसर में 15 जून से योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पुलिस कर्मी योगाभ्यास कर रहे हैं। योग प्रशिक्षक पं. धीरेंद्र की ओर से पुलिस कर्मियों को योग के बारे में जानकारी दी जा रही है। रविवार को भी पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें