सुल्तानपुर। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग के कार्य को लेकर साकेत डाउन एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। रविवार को साकेत डाउन एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से सुल्तानपुर के बजाय लखनऊ वाया कानपुर सेंट्रल से आगे के लिए रवाना की जाएगी।
शनिवार को साकेत अप एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन ओहान से कानपुर सेंट्रल वाया लखनऊ होते हुए अयोध्या कैंट के लिए किया गया है। रविवार को तुलसी अप एक्सप्रेस को वीरांगना लक्ष्मीबाई वाया भीमसेन जंक्शन के रास्ते कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते से अयोध्या कैंट जाएगी।
सोमवार को चलने वाली तुलसी डाउन एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से लखनऊ के रास्ते कानपुर सेंट्रल होते हुए आगे के लिए रवाना की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेनों का रूट डायवर्जन किए जाने की पुष्टि की है। (संवाद)