फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज से होगी स्कूलों में विधिवत पढ़ाई

Mon, 01 Jul 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के साथ ही जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। सभी स्कूलों ने छात्रों के स्वागत उत्सव के लिए तैयारी की हैं। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने अपने परिसरों की सफाई कराते हुए विद्यालय को सुंदर व आकर्षक बनाने का प्रयास किया है। हालांकि, परिषदीय स्कूल 25 जून से ही शिक्षकों के लिए खोल दिए गए थे, लेकिन बच्चों को 28 जून से समर कैंप के लिए बुलाया गया। अब एक जुलाई से सभी स्कूलों में समय सारणी के अनुसार विधिवत पढ़ाई शुरू होगी। साथ ही, स्कूलों को फूल, रंगोली और गुब्बारों आदि से सजाया गया है।
विज्ञापन



जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 2064 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1450 प्राथमिक, 343 उच्च प्राथमिक स्कूल और 271 कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा निजी स्कूल भी संचालित हैं। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि सत्र की शुरुआत में कुछ अच्छी चीजें पूरे सत्र के लिए स्कूल का माहौल तैयार करेंगी। सरकारी स्कूल के सभी स्कूल प्रमुख को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है कि स्कूल के बुनियादी ढांचे को साफ-सुथरा रखा जाए। छात्रों के सुरक्षित फैलाव की सुविधा के लिए प्रवेश व निकास द्वार पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि शिक्षक द्वारा पढ़ाने की गुणवत्ता और छात्रों की समझ सुनिश्चित करने के लिए दैनिक आधार पर एक शिक्षक की कम से कम एक कक्षा का निरीक्षण करें।




सफाई पर विशेष ध्यान
स्कूलों के कक्षा-कक्षों के फर्श, दीवारें, खिड़की, दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण आदि की सफाई की गई है। स्टेशनरी, पुस्तकों आदि को व्यवस्थित किया गया है। सुबह जो छात्र सबसे पहले आएंगे, उनका स्वागत फूल माला के साथ और बाकियों का गुलाब के फूल देकर किया जाएगा। पहले दिन छात्रों को खेल के जरिए पढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन




सुबह 7ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय
बीएसए ने बताया कि एक जुलाई से स्कूल सुबह 7ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। सभी शिक्षकों को बच्चों के स्कूल पहुंचने के समय से पहले स्कूल पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर कोई शिक्षक लापरवाही करेगा तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें