फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्कूलों में 11 दिन रहेगा अवकाश

Wed, 21 Aug 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए स्कूलों में 11 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश उन महाविद्यालयों, राजकीय स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा, जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड़्यूटी से प्रभावित स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने सोमवार को आदेश जारी कर छुट्टी की घोषणा की है। डीआईओएस के मुताबिक पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 को आयोजित की जाएगी। डीएम के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां 20 से 31 अगस्त तक पठन-पाठन स्थगित रहेगा। इसके अलावा 21 अगस्त को सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।


एक पाली में 8664 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक होगी। जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 8664 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। दूसरी पाली में भी इतनी ही संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन









कक्ष निरीक्षकों की चल रही एलआईयू जांच

परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों की एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) जांच चल रही है। डीआईओएस कार्यालय से कक्ष निरीक्षकों की जो सूची पुलिस विभाग को सौंपी गई है, उसकी एलआईयू जांच चल रही है। जिस स्कूल को सेंटर बनाया गया है, वहां कार्यरत 25 प्रतिशत शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा बाहर के शिक्षक कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें