फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राहुल गांधी के मानहानि केस में नहीं हुई बहस

Fri, 25 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में शुक्रवार को भी बहस नहीं की गई। मामले में पिछली कई पेशी से परिवादी की ओर से बहस नहीं की जा रही है। केस की सुनवाई कर रहे एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने अगली सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तिथि नियत कर दी है। चार अगस्त 2018 को कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया था। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें