फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नगर निकाय के 71 वार्डों में नहीं हुआ कोई फेरबदल

Sat, 08 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय के 71 वार्डों के आरक्षण में कोई फेरबदल नहीं हो सका है। निस्तारण के दौरान आपत्तियां बलहीन पाई गई हैं। समिति ने निस्तारण के बाद आरक्षण की प्रस्तावित अंतिम सूची शासन को भेज दी है।
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में शनिवार को समिति की बैठक हुई। इसमें अनंतिम आरक्षण सूची पर पांचों नगर निकाय के वार्डों से आई कुल आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। निस्तारण के बाद दोस्तपुर के 11, कोइरीपुर के 10, कादीपुर के 10, लंभुआ नगर पंचायत के 15 व नगर पालिका के 25 वार्डों में कोई बदलाव नहीं हो सका।
विज्ञापन



जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि वार्डों के आरक्षण पर आई नौ आपत्तियों का निस्तारण करके सूची शासन को भेज दी गई है। अंतिम आरक्षण शासन से जारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें