सुल्तानपुुर। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस से एक मुसाफिर का बैग चोरी हो गया। यात्री के अनुसार उसके बैग में 30 हजार रुपये व जेवरात रखे थे। यह घटना प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र के मजिस्ता गांव निवासी सुरेश चतुर्वेदी के साथ हुई सुरेश परिवारीजन 16 अप्रैल को कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस से आ रहे थे। उनका एक बैग चोरों ने रास्ते में उड़ा दिया। सुल्तानपुर पहुंचने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। सुरेश के मुताबिक चोरी हुए बैग करीब 30 हजार रुपये व कीमती जेवरात थे। जीआरपी थानाध्यक्ष नितेंद्र शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।