फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन का ताला काटकर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
भदैंया में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बालीपुर स्थित पंचायत भवन का ताला काटकर चोर कंप्यूटर समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह कुंडे का ताला कटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। चोर कमरे की वायरिंग का तार, बिजली का बोर्ड, वाईफाई इंटरनेट कनेक्टिविटी सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा तथा कंप्यूटर समेट ले गए। ग्राम प्रधान ठकुरी राम के अनुसार पंचायत भवन से करीब दो लाख का सामान चोरी हुआ है। प्रधान ने घटना की सूचना पंचायत सचिव और तहरीर कोतवाली देहात थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें