भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के थनवारबारी कतकौली निवासी दिलीप पांडेय (26) ने घर के पास स्थित नलकूप पर खेत की सिंचाई के लिए मंगलवार को जनरेटर चलाया था।
दोपहर करीब दो बजे वह जनरेटर बंद करने गया था। जनरेटर से जुड़ा तार कटा था, जिसकी चपेट में आने से दिलीप को करंट लग गया।
गंभीर हालत में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।