फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साल भर में भी नहीं पूरा हुआ सरोवर का काम

Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास खंड कूरेभार के महिला आशापुर गांव में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनवाए जा रहे अमृत सरोवर का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका। करीब साल भर से जिला पंचायत की ओर से सरोवर का काम कराया जा रहा है। इसके बाद भी काम अभी पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन



जिला पंचायत की ओर से करीब साल भर पहले कूरेभार के महिला आशापुर गांव में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बड़े अमृत सरोवर के निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए। निर्माण में सरोवर के चारों ओर पैदल पथ, पौधरोपण समेत अन्य कार्य कराया जाने हैं। कार्य के शुभांरभ के बाद सरोवर की आधी-अधूरी खोदाई कराकर छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिला पंचायत ने फिर काम शुरू कराया। इसके बाद काम को फिर बंद कर दिया गया। बार-बार काम बंद करने से अभी तक पैदल पथ व बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच आदि का काम नहीं हो सका। सरोवर के चारों तरफ पौधरोपण भी अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की ओर से एक बार पानी भराकर छोड़ दिया गया था। इस वजह से स्थानीय लोगों को उसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद ने बताया कि सरोवर के निर्माण का कार्य चल रहा है। कुछ वजहों से बीच में काम बंद रहा। संबंधित को कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें