फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुप्रीम कोर्ट में चल रहे प्रकरण पर हो-हल्ला उचित नहीं

विज्ञापन
सुल्तानपुर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रेस वार्ता करते कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग सं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सांसद बृजभूषण सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। सोमवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित एक वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम जन सड़क की अदालत चाहता है या उसे सुप्रीम कोर्ट के न्याय पर भरोसा है। जब कोई प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लंबित हो तो उसे लेकर सड़कों पर हो-हल्ला मचाना कही से भी उचित प्रतीत नहीं होता है।
विज्ञापन



उन्होंने सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालन के लिए छोटे से बड़े तक सभी को लाभ दिया जा रहा है। पिछली सरकारों ने तालाब पाटने का काम किया था, हम खोदवाने का काम कर रहे हैं। अमृत सरोवर खोदे जा रहे हैं। जल संरक्षण और मत्स्य पालन के लिए छोटे से लेकर बड़े तक सभी को लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें