फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ने दिन भर झुलसाया

Mon, 22 Jun 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुरवा हवा चलने से सोमवार को तापमान में मामूली कमी आने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल रहने के साथ ही छिटपुट बारिश का अनुमान है। सोमवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहाना रहा। दोपहर आते, आते आसमान से बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। दोपहर के समय हो रही तेज धूप से लोग बेहाल हो गए। तापमान में मामूली गिरावट आने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें