सुल्तानपुर। उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय उद्योग व्यापारमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
लघु उद्योग भारती व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने डीएम जसजीत कौर से प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पिछली बैठक में 11 उद्यमियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया था। उनमें से सात उद्यमियों की समस्याओं का निदान हो चुका है।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने बैंकों से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र तथा लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र कसौधन, शुभम बरनवाल, अजय यादव, इमरान साबरी आदि उद्यमी व पदाधिकारी शामिल रहे।