फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बढ़ी समस्या, रात में ही लग जाती है लाइन

Sat, 14 Sep 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधान डाकघर पर रात में तीन बजे से लोग आधार बनवाने के लिए कतार में लग गए। भूख मिटाने के लिए लोग दोपहर का भोजन घर से लेकर पहुंचे। प्यास बुझाने के लिए साथ में पानी की बोतलें ला रहे हैं। आधार बनवाने की कतार में लगे आवेदकों ने अपनी पीड़ा बयां की है।
विज्ञापन



आधार बनवाने व संशोधन के लिए प्रधान डाकघर में गहमागहमी मची है। भीड़ व उसके सापेक्ष काउंटर की क्षमता से व्यवस्था तार-तार हो गई है। शुक्रवार को सुबह इसका नजारा प्रधान डाकघर पर फिर दिखा। डाकघर पर मिले लोगों ने बताया कि वह सुबह तीन बजे से यहां पर आए हैं। पांच घंटे बाद करीब आठ बजे डाकघर खुला तो कतार लगाने पर किसी तरह फार्म मिला। फार्म भरकर जमा किया तो अभी तक नंबर नहीं आया।


पराठा-सब्जी के साथ बनवाने आए आधार
मुझे अपने बेटे और अपना आधार संशोधन कराना था। लंभुआ में आधार नहीं बना तो शहर आना पड़ा। तीन बजे सुबह से इंतजार करने के बाद आठ बजे काउंटर खुला। पराठा और सब्जी घर से लेकर आया हूं।
विज्ञापन

- छोटे तिवारी, धोपाप।





कल रहे भूखे पेट, आज लाए हैं लंच
मुझे अपनी बेटी का आधार राशन कार्ड के लिए अपडेट कराना है। मैं कल भी अपनी बेटी को लेकर आई थी। कल दिनभर भूखे पेट खड़े रहना पड़ा। आज लंच बॉक्स लेकर आना पड़ा है।
-पुष्पा देवी, रामगंज।




नंबर आने में लेट हुआ तो मिटाई भूख
हम तीनों बहनें सुुबह तीन बजे से ही खड़ी हैं। हम लोग घर से लंच पैकेट लेकर आए थे। भूख लगी तो खा लिया। अब नंबर का इंतजार कर रहे हैं।
-राबिया, रौनक, उमरा।






संख्या अधिक होने से आ रही दिक्कत
प्रधान डाकघर के अधीक्षक हिमांशू तिवारी ने बताया कि दो काउंटर संचालित किया जा रहे हैं। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे आधार बनाने व संशोधन का कार्य चल रहा है। लोगों के आधार बनवाने व संशोधन कराने की संख्या अधिक है। इसकी वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें