लोलेपुर उपकेंद्र का उद्घाटन करते विधायक। स्रोत- बिजली विभाग
सुल्तानपुर। केएनआई उपकेंद्र से संचालित लोलेपुर फीडर को अब अलग कर दिया गया। शुक्रवार को विधायक विनोद सिंह ने लोलेपुर बिजली उपकेंद्र का उद्घाटन किया। 15 एमवीए का नया उपकेंद्र अब पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र से सीधे संचालित होगा। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने से लाइन पर भार अधिक था। लंबी लाइन होने से आए दिन बिजली कटौती होती रहती थी। इसे हाईटेंशन लाइन से जोड़कर अलग उपकेंद्र बना दिया गया। क्षमता बढ़ने से लगभग सात से आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता वीके जैन, अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद