फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लोकार्पण के साथ ही उखड़ने लगी फोरलेन की परत

Thu, 18 Apr 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण पूरा होने के पहले ही लोकार्पण कर दिया गया। इसी के साथ ही सड़क की परत उखड़ने लगी है। कार्य अधूरा रहने से अभी भी वाराणसी तक सही ढंग से आवागमन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन



करीब 144 किमी लंबे सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण लगभग आठ साल से चल रहा है। इसके बाद भी अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। करीब तीन हजार करोड़ की लागत वाले फोरलेन का निर्माण कार्य जारी रहने के बीच ही उसकी परत उखड़ने लगी है। कई जगहों पर बीच में सड़क पर दरार आ गई है। लोहरामऊ के पास कई जगहों पर सड़क की परत उखड़ गई है।


पेट्रोल पंप व महानपुर के पास आई दरार को डामर व गिट्टी डाल कर लेपन करके ढक दिया गया है, लेकिन अन्य जगहों पर गिट्टी का उखड़ना जारी है। मजे की बात यह है कि निर्माणाधीन सड़क का बिना कार्य पूरा हुए ही एनएचएआई ने लोकार्पण करवा दिया। इसके बाद कार्य अधूरा रहने से सुल्तानपुर से वाराणसी तक फोरलेन से सीधा आवागमन अभी शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन








फ्लाईओवर समेत अन्य कार्य जारी

जिले के हिस्से में आने वाले सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन पर हनुमानगंज रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। बाईपास के साथ ही फाेरलेन के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। बीच-बीच में सड़क के किनारे नाली (ड्रेन) निर्माण का कार्य चल रहा है। अभी तक डिवाइडर पर अधिकांश जगहों पर पौधे नहीं लग सके हैं।





हैंडओवर के समय मार्ग रहेगा दुरुस्त

सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन लकमानी ने बताया कि कई वर्षों से वाहनों के आवागमन की वजह से कुछ जगहों पर खामियां आ गई हाेंगी। कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूरा करके देने का निर्देश दिया गया है। हैंडओवर के समय मार्ग एकदम दुरुस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें