फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राजनीतिक दलों की चर्चा में गूंजा विकास व रोजगार का मुद्दा

Fri, 03 May 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजनीतिक पार्टियों के साथ बृहस्पतिवार की शाम सवाल-जवाब के कार्यक्रम में अंत में सभी दलों के पदाधिकारी शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास व रोजगार के मुद्दे के मामले में एकमत हो गए। सभी पदाधिकारियों ने माना कि चुनाव इसी पर होना चाहिए। पदाधिकारियों ने अपनी पार्टियों की खूबियां भी गिनाईं।
विज्ञापन



सीताकुंड घाट पर शाम को चुनावी चर्चा में हिस्सा ले रहे कांग्रेस के प्रवक्ता अमोल बाजपेयी ने कहा कि चुनाव समीकरणों के बजाय विचारों पर होना चाहिए। मौजूदा समय में एक गोडसे व दूसरा महात्मा गांधी व नेहरू की विचारधारा पर चुनाव हो रहा है। चुनाव में मु्द्दा विकास का होना चाहिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी ने कहा कि मुद्दा केवल भाजपा के पास ही है। राष्ट्रीय मुद्दे पर चुनाव हो रहा है। विपक्ष भी इसी पर चुनाव लड़ता है। यहां तो एकतरफा लड़ाई है।

सपा के नगर अध्यक्ष राजू चौधरी ने कहा कि 10 साल में कितना विकास हुआ। चीनी मिल बदतर हालत में पहुंच गई। चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान व रोजगार की बात होनी चाहिए और इसी पर चुनाव होना चाहिए। भाजपा के अनिल मिश्र ने जिले में 3800 करोड़ रुपये से विकास की बात कहते हुए वेंडिंग जोन, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई व नवोदय विद्यालय का उदाहरण दिया। सपा के रिजवान अहमद ने अग्निवीर में चार साल में सेवानिवृत्त का मामला उठाते हुए पीएम मोदी के 73 साल की उम्र पर व्यंग्य कसा।
विज्ञापन



कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा ने सवाल उठाया कि 10 साल में जिले में कितनों को रोजगार, कितने उद्योग लगे मुद्दा इसे बनाया जाना चाहिए। आप के प्रवक्ता अनुज दूबे ने कोविशील्ड वैक्सीन, पांच किलो राशन समेत अन्य मामलों में भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। किसान नेता व प्रत्याशी रमेश कुमार शर्मा ने किसानों की एमएसपी की बात उठाई। आखिर में सभी दलों के पदाधिकारी चुनाव विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य पर होने पर एकमत हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव डीसी शुक्ला, मोहिसिन सलीम समेत अन्य ने अपना पक्ष रखा।



इनसेट
अमर उजाला ने की मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील
अमर उजाला के सत्ता संग्राम में संवाद की समाप्ति के बाद लोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की गई। टीम ने सुबह चाय पर चर्चा, दोपहर को युवाओं से संवाद व शाम को राजनीतिक दलों के साथ सवाल-जवाब में भी कम मत प्रतिशत पर चिंता जताते हुए यह अपील की गई। जिसका सभी ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें