फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बढ़ने लगी तपिश, लोग बेहाल

Tue, 02 Apr 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल के पहले सप्ताह में 37.5 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान तेजी से बढ़ गया है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तपिश बढ़ने से लोग बेहाल हैं। तापमान बढ़ने और हवाओं के कारण अचानक मौसम में बदलाव हुआ।
विज्ञापन

29 मार्च से एक अप्रैल के बीच तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने अगले 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जतायी है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा पश्चिमी हवा सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन

इनसेट-

अधिकतम तापमान पिछले चार दिन

29 मार्च- 34 डिग्री सेल्सियस

30 मार्च- 35 डिग्री सेल्सियस

31 मार्च- 36 डिग्री सेल्सियस

1 अप्रैल- 37.5 डिगी सेल्सियस

2 अप्रैल- 35.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें