फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गौरीगंज विधायक समेत अन्य आरोपी लगातार गैरहाजिर

Fri, 06 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा की तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी के पति पर हमले के मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत व अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट बरकरार है। कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट चल रहा है। इस मामले में आरोपी लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को भी आरोपी गैरहाजिर रहे। मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तारीख तय की गई है। अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें