फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएम ने समबाहु त्रिभुज में की धान की कटाई

Wed, 04 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ के मौसम में धान की उपज के औसत आकलन के लिए मंगलवार को डीएम इंद्रजीत सिंह ने तहसील सदर के दूबेपुर ग्राम पंचायत में किसान जगराम व रामयश के खेत में धान की कटाई की। समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनाकर धान की कटाई करने के बाद उसकी अपने सामने मड़ाई कराते हुए तौल कराई। तौल में एक में 17.400 किलो व दो में 20.510 किलोग्राम धान के फसल की पैदावार मिली। जिलाधिकारी ने किसानों से बातकर फसल उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। स्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें