लंभुआ। मदनपुर देवरार के धनहुआ निवासी गर्भवती वंदना (30) शनिवार की देर शाम लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। सामान्य प्रसव के समय वंदना की तबीयत खराब हो गई। पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद लंभुआ सीएचसी से चिकित्सक ने वंदना को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. फिरोज ने बताया कि ओवरडेट के कारण पेट में ही बच्चा मृत हो गया था। इसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। वंदना की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है।