सुल्तानपुर। जिले के नामचीन शिक्षण संस्थानों में शुमार श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के मेधावी बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में अपना परचम फहराया है। इस कॉलेज के सात बच्चों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया है।
हाईस्कूल के परिणाम में सबसे बेहतर प्रदर्शन जिले में तीसरे नंबर पर रहने वाले अनमोल मौर्य ने किया। अनमोल को 96.67 अंक हासिल हुए। इसके अलावा हिमांशी सिंह ने 96.33 फीसदी अंक पाकर जिले में नंबर पांच, अनुष्का 96.17 फीसदी नंबर पाकर नौवां और निराली चौरसिया 96.17 फीसदी अंक पाकर दसवीं रैंक हासिल की।
इसी तरह इंटरमीडिएट में कॉलेज के अनुभव मौर्य ने 96 फीसदी अंक लेकर पांचवां, अपर्णा पांडेय ने 95.80 फीसदी अंक पाकर छठवां और प्राची सिंह ने 95.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दसवां स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावियों को बधाई दी है।