दूबेपुर। टीपीएल (टीचर प्रीमियर लीग) सीजन-3 के मुकाबले में सोमवार को अखंडनगर वॉरियर्स ने दूबेपुर की टीम को हराकार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अखंडनगर वॉरियर्स ने 119 रन बनाए, जिसके जवाब में दूबेपुर की टीम 100 रन ही बना सकी। शानदार 61 रन बनाने वाले गौरव सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम के मीडिया मैनेजर दिव्यांश विक्रम सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में पहली बार शामिल हुई उनकी टीम का लक्ष्य खिताब जीतना है, और अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं।