फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गृहमंत्री व अन्य दो के खिलाफ दायर केस में नहीं हुई गवाही

Sun, 18 Feb 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गृहमंत्री अमित शाह समेत तीन के खिलाफ दायर केस में शनिवार को गवाही नहीं दर्ज हुई। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए दो मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता रवि शुक्ल के मुताबिक यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने 22 फरवरी 2018 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल व विनय मालवीय के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। आरोप है कि 10 जून 2017 को गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

अजय जायसवाल व विनय मालवीय पर भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पिछले दिनों परिवादी वरुण मिश्र का बयान दर्ज किया गया था। कोर्ट ने अन्य गवाहों का बयान दर्ज करने के लिए 17 फरवरी की तिथि नियत की थी लेकिन शनिवार को मामले में गवाह बयान कराने के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुआ। सरकारी वकील वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई दो मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें