फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टेंडर नए प्लास्टर का, काम सिर्फ पैच लगाने का

Thu, 20 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में कराए जा रहे ऑपरेशन कायाकल्प के काम-काज में ठेकदारी फर्म की मनमानी भारी पड़ रही है। इसके चलते दीवारों पर नया प्लास्टर कराने के टेंडर के बावजूद ठेकेदार पैच वर्क कराकर घालमेल कर रहे हैं। इससे परेशान प्राथमिक विद्यालय करौंदिया के प्रधानाध्यापक ने कायाकल्प कार्य में गड़बड़ी बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत बीएसए सहित विभाग के अन्य आला अफसरों को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन



पत्र में कहा गया है कि नगर क्षेत्र से जुड़े विद्यालयों के कायाकल्प कार्य में भ्रष्टाचार का घुन में लग गया है। ठेकेदार निर्माण कार्य में बेखौफ हो कर घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। आरईडी ने जिस ठेकेदार को कायाकल्प के तहत निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा है, वह स्टीमेट के मुताबिक कार्य नहीं कर रहा है।


आरोप लगाया कि जेब भरने के लिए दीवारों का प्लास्टर न करके सिर्फ पैच वर्क कराया गया है, जबकि स्टीमेट में प्लास्टर तोड़कर नया प्लास्टर कराने का टेंडर शामिल है। इसी तरह टाइल्स लगाने के पहले फर्श को तोड़ने का कार्य कराए बिना ही बालू डालकर टाइल्स लगाई जा रही है।
विज्ञापन




शहरी क्षेत्र के बदहाल विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए विनियमित क्षेत्र की ओर से 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। इस धनराशि से नगर क्षेत्र के विद्यालयों को दुरुस्त बनाने के लिए कायाकल्प से जुड़े निर्माण कार्य कराए जाने थे। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई थी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कार्यों का टेंडर कराने के बाद कुछ ठेकेदार फर्मों से निर्माण कार्य कराया। इसमें ठेकेदारों ने अधिकांश जगह पर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया है।

इन विद्यालयों का हो रहा कायाकल्प
शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डंड़वा में 2.44 लाख, प्राथमिक विद्यालय मखदूमराम में 4.37 लाख, प्राथमिक विद्यालय पयागीपुर में 4.13 लाख, प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में 4.34 लाख, प्राथमिक विद्यालय गोराबारिक में 4.38 लाख व प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में 6.23 लाख रुपये से मरम्मत व निर्माण संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय घासीगंज में 3.67 लाख, प्राथमिक विद्यालय गभड़िया में 3.20 लाख, प्राथमिक विद्यालय दरियापुर में 2.90 लाख, प्राथमिक विद्यालय लोलेपुर 3.15 लाख, प्राथमिक विद्यालय प्यारेपटटी में 2.90 लाख, प्राथमिक विद्यालय हथियानाला में 6.61 लाख व प्राथमिक विद्यालय करौंदिया में 5.30 लाख रुपये के कार्य कराए गए हैं।

कम्पोजिट विद्यालय संगमलाल करौंदिया में 9.28 लाख, प्राथमिक विद्यालय मुराई टोला में 3.70 लाख, जूनियर हाईस्कूल मेजरगंज में 5.33 लाख, जूनियर हाईस्कूल नगर पालिका में 12.14 लाख, प्राथमिक विद्यालय डिहवा में 12.82 लाख, प्राथमिक विद्यालय देवगढ़ सौरमऊ में 12.83 लाख, प्राथमिक विद्यालय लोहरामऊ प्रथम में 16.32 लाख, प्राथमिक विद्यालय अमहट में 22.76 लाख, कम्पोजिट विद्यालय गभड़िया में 15.94 लाख और कम्पोजिट विद्यालय खैराबाद में 10.75 लाख के खर्च से कायाकल्प योजना के तहत चिह्नित कार्यों को कराया जाना है।



एक प्रधानाध्यापक ने कायाकल्प कार्य में ठेकेदारों की मनमानी व निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत की है। इसे गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिख कर कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-दीपिका चतुर्वेदी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें