कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कुड़वार के पंडित का पुरवा सरकौड़ा गांव निवासी श्रवण कुमार विश्वकर्मा की पुत्री सेजल (17) की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे पर लटका देखा गया। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तो वह घर पर अकेली थी। परिजन जब घर पहुंचे तो भीतर का नजारा देख अवाक रह गए। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।