लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल के स्वास्थ्य गुणवत्ता आश्वासन के लिए राष्ट्रीय असेसर टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने एंक्वास और मुस्कान राष्ट्रीय प्रमाणन के लिए तीन दिन तक अस्पताल के 16 प्रमुख विभागों का मूल्यांकन किया। अस्पताल की इमरजेंसी, एसएनसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड, लेबर रूम, गायनी ओटी को विशेष रूप से देखा। लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार के मुस्कान कार्यक्रम का उद्देश्य 12 साल तक के बच्चों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर देखभाल प्रदान करना है। टीम में हरियाणा, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के विशेषज्ञ शामिल रहे।