फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षक संगठनों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया बहिष्कार

Tue, 09 Jul 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को प्रेरणा पोर्टल पर महज नौ फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। शिक्षकों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के आह्वान पर सोमवार को पूरे जिले के परिषदीय शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया तथा टैबलेट से ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार किया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष करेंगे।

जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने शिक्षकों से अपील की कि यह शिक्षकों की अस्मिता की लड़ाई है और हमको व आपको इस लड़ाई को जीतना होगा। इसके लिए हमें लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना है। मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है, जहां कि बारिश में पहुंचना ही मुश्किल है। ऐसी परिस्थिति में परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति का कॉन्सेप्ट ही गलत है। जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि अभी डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षक 11 जुलाई को जिले पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे, जिसमें हजारों शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक अशोक कुमार सिंह ने डिजिटलाइजेशन की वर्तमान ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए छह सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा व महामंत्री प्रदीप यादव के नेतृत्व में ऑनलाइन उपस्थिति का पूर्ण बहिष्कार किया गया। सभी शिक्षामित्रों ने आंदोलन की रूपरेखा तय की है। जल्द ही डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रभारी बीएसए/बीईओ शिवशंकर मिश्र ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल पर नौ प्रतिशत जिले का आंकड़ा दिखा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें