फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी देखीं प्रेरक फिल्में

Sat, 15 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को करौंदीकला ब्लॉक के तीन परिषदीय विद्यालयों में बाल फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखकर बच्चों का नैतिकता के प्रति उत्साह बढ़ा। बारिश के बावजूद नौनिहालों का उत्साह कम नहीं हुआ। शिक्षकों व अभिभावकों ने अमर उजाला की पहल को जमकर सराहा।
विज्ञापन



करौंदीकला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दसगरपारा में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर बाल फिल्म मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय में उपस्थित 45 छात्र-छात्राओं को फिल्म जैसे को तैसा दिखाई। सभी छात्र-छात्राओं ने पूरी उत्सुकता के साथ फिल्म देखी। फिल्म की समाप्ति पर इस पर आधारित प्रश्न बच्चों से पूछे गए। सही उत्तर देने पर कक्षा पांच के अंकेश पाल व इसी कक्षा के अश्वनी और कक्षा चार के शाहिद को पुरस्कृत किया गया।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय, सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार सिंह, प्रशांत गौतम, आकाश सिंह, शिक्षामित्र पूनम सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा सुमन, सहायिका पार्वती, रसोइया इंद्रावती देवी, अनीता देवी के अलावा राजेश प्रताप सिंह व राम सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन


इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गोदाम दसगरपारा में 38 छात्र-छात्राओं को अनोखा छाता फिल्म दिखाई गई। सभी छात्र-छात्राओं ने पूरी तन्मयता से फिल्म देखी। फिल्म की समाप्ति पर उस पर आधारित प्रश्नों का सटीक उत्तर देने पर कक्षा चार की गरिमा सरोज, कक्षा पांच की श्वेता प्रजापति व कक्षा चार की कशिश प्रजापति को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुरस्कृत किया गया।

एआरपी विनय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापिका पूनम देवी, सहायक अध्यापक दिनेश कांत यादव, पूजा यादव, शिक्षामित्र अनीता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शैल सिंह, सहायिका भानमती देवी, रसोइया चमेला, रमावती के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा की।

आखिर में कंपोजिट विद्यालय अमनाइकपुर में ग्राम प्रधान मित्रसेन सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के 85 छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया फिल्म दिखाई गई। फिल्म पर आधारित प्रश्नों का सही जवाब देने पर कक्षा आठ के ओम, कक्षा सात की अंकिता व कक्षा आठ के अभय पांडेय को सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक तारकेश्वर सिंह, सहायक अध्यापक शीला सिंह, अखिलेश चंद्र यादव, संगीता देवी, दिनेश चंद्र पांडेय, जितेंद्र कुमार, शिक्षामित्र ज्ञानेश्वरी मिश्र समेत अन्य मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें