फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षक बन जिलाधिकारी ने ली बच्चों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक की भूमिका में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को बच्चों की क्लास ली। बोर्ड पर भारत का मानचित्र बनाकर भूगोल पढ़ाया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता शुक्रवार को गोद लिए गए विद्यालय जूनियर हाईस्कूल दूबेपुर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थिति पंजिका, क्लास रूम, पठन-पाठन, साफ-सफाई, एमडीएम व फर्नीचर की व्यवस्था का जायजा लिया। बच्चों की उपस्थिति पंजिका देखी। बच्चों के शैक्षिक अधिगम स्तर की भी जानकारी ली।
बोर्ड पर स्वयं भारत का मानचित्र बनाकर भूगोल पढ़ाया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर दो बालिकाओं का वजन कराया गया।
विज्ञापन

इसमें पांच वर्षीय पायल का वजन 13 किग्रा. और तीन वर्षीय ईशी का वजन लगभग 11 किग्रा. पाया गया, जो मानक के अनुरूप था। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के वजन, खानपान व उचित देखभाल के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें