फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा तथा स्टेशनरी से संबंधित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में हस्तांतरित करने के कार्य लापरवाही 100 प्रधानाध्यापकों पर भारी पड़ी है। बीएसए ने सभी 100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
विज्ञापन

डीबीटी के जरिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा और स्टेशनरी के क्रय के लिए 1200 रुपये प्रति छात्र की दर से उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। शासन के प्राथमिकता वाले इस कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित डीबीटी की समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों ने कुछ प्रधानाध्यापकों के लापरवाही का आरोप लगाया था। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर 100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें