फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा-बांदा हाईवे पर बना दलदल, कई वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा हाईवे पर वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी संस्था की वजह से चांदपुर गांव में ओवरब्रिज के पास बड़ा दलदल हो गया है। इस दलदल में सोमवार को ट्रक व अन्य वाहनों के फंसने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र से होकर गुजरे टांडा-बांदा हाईवे पर हल्की सी बरसात होने पर चांदपुर के पास से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के पास दलदल हो जा रहा था। इस दलदल से रोजाना सैकड़ों गुजरते हैं। दिन में कई वाहन दलदल में फंस जाते हैं।
वाहनों के फंसने से हाईवे पर घंटों जाम होने से गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है। सोमवार को भोर में ही तीन ट्रक दलदल में फंस गए। इससे पूरा हाईवे घंटों जाम रहा। क्षेत्रीय लोग हाईवे पर बने दलदल को बनवाने की लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें