फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्राओं को दिए स्वेटर व जूते

Fri, 29 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्राओं को स्वेटर व जूते वितरित किए गए। स्थानीय खंड विकास अधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



नरेंद्रपुर स्थित आवासीय बालिका विद्यालय में कुल 100 छात्राओं का नामांकन हुआ है। बृहस्पतिवार को स्थानीय खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम विद्यालय परिसर पहुंचे। कक्षा छह में 31 के सापेक्ष 16, कक्षा सात में 32 के सापेक्ष 21 व कक्षा आठ में 37 के सापेक्ष सिर्फ 33 छात्राएं मौजूद मिलीं। वार्डन पूजा मिश्रा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से छात्राओं की संख्या कम है। इस मौके पर विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें