सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिरसिंहपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल भेजा गया है। हां से अर्टिका सवार इलाज के लिए लखनऊ गए हैं।
मऊ जिले के महमूद गोहानापुर निवासी मोहम्मद उबेद (25) शुक्रवार दोपहर कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे। कार को मोहम्मद उबेद चला रहा था। उसकी कार पर डॉ. इरशाद अहमद, (45) व उनकी पत्नी रूबी (42) निवासी निजामुद्दीन पट्टी थाना सरायमीर जिला आजमगढ़, नूर आलम का पुत्र अयान (4) व एक अन्य लोग बैठे थे।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास उनकी कार को तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए जबकि एसयूवी पर सवार चालक को मामूली चोट आई हैं। घायलों को बिरसिंहपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद यूपीडा टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को क्रेन के माध्यम से टोल प्लाजा सेमरी पर भेजवा कर यातायात बहाल कराया।