सुल्तानपुर। करौंदीकलां थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने निलंबित कर दिया है। दरोगा अनिल का सोशल मीडिया पर पैसे लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर एसपी ने यह कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि दो दिन बाद दरोगा का रिटायरमेंट है। वायरल वीडियो में पीड़ित रिपोर्ट लगाने के लिए दरोगा को पैसा देने की बात कर रहा है। उधर, दरोगा अनिल का तर्क है कि उन्होंने क्षेत्र के एक व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। वही रुपये हमने उससे मांगा था। रुपये देने वाला क्षेत्र के केकरचवर गांव का है। करौंदीकलां थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि दरोगा के निलंबित होने की सूचना है।