सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के पीढ़ी बगिया मार्ग पर मुइली गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम एक बाइक से तीन लोग कहीं जा रहे थे। अचानक बाइक पर पीछे बैठा करीब 45 वर्षीय व्यक्ति गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज देकर बाइक सवार लोगों को इसकी जानकारी देनी चाही, लेकिन बाइक पर बैठे अन्य दो लोग इसे अनसुना करते हुए निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से अधेड़ को फेंका गया है। सूचना के बाद पहुंचे जयसिंहपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की जेब में तीन आधार कार्ड मिले है। आधार कार्ड के जरिए मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।