कुड़वार। कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद बजरंगबली की आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ में वेदप्रकाश पांडेय, रामनारायण उपाध्याय, नीरज विक्रम सिंह, गुड्डू पांडेय, उमेश सिंह, शिवांश, दिव्यांश, आंजनेय, कार्तिकेय सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद