सुल्तानपुर। लखनऊ के नॉर्दर्न रेलवे मैदान में चल रही रेलवे क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में शनिवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन सुल्तानपुर ने लखनऊ रेलवे ऑपरेटिंग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सतीश यादव मैच ऑफ द मैच रहे।
लखनऊ रेलवे ऑपरेटिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन सुल्तानपुर ने 12 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। इसमें सतीश यादव ने 49 रन, अजय दुबे ने 37 रन व अर्जुन ने 24 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ रेलवे ऑपरेटिंग 12वें ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी।
लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभांशु ने 27, राहुल सचान ने 12 व अखिलेश कुशवाहा ने छह बनाए। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन सुल्तानपुर ने 22 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सुल्तानपुर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सतीश यादव ने तीन विकेट एवं नवीन, जयप्रकाश व श्यामू ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का खिताब सतीश यादव को मिला।
इस दौरान शाखा मंत्री एससी द्विवेदी, केसी मीना, संदीप यादव व कोच असद अहमद उपस्थित रहे। शाखा मंत्री ने बताया कि फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि डीआरएम सचींद्र मोहन शर्मा व ऑल इंडिया रेल मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा रहेंगे।