फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News : प्रेमसंबंध के चलते दंपति ने की प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Sun, 23 Apr 2023 11:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

वाराणसी जिले के चौलापुर थाना क्षेत्र निवासी गंगा प्रसाद चौबे शनिवार रात को फतेहपुर संगत चपरहवा में अपनी प्रेमिका के घर आया हुआ था। जहां रात को करीब तीन बजे पति- पत्नी ने मिलकर गंगाराम की लाठी डंडों से पीटकर और कुल्हाड़ी से सर पर वार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले में थाना क्षेत्र गोसाईगंज के फतेहपुर चपरहवा गांव में एक दंपति ने प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दंपति ने खुद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सोमेन वर्मा ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत चपरहवा गांव का है। वाराणसी जिले के चौलापुर थाना क्षेत्र निवासी गंगा प्रसाद चौबे शनिवार रात को फतेहपुर संगत चपरहवा में अपनी प्रेमिका के घर आया हुआ था। जहां रात को करीब तीन बजे पति- पत्नी ने मिलकर चपरहवा रोड पर मुर्गी फार्म के करीब गंगाराम की लाठी डंडों से पीटकर और कुल्हाड़ी से सर पर वार करके हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दंपति ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गोसाईगंज पुलिस  प्रदीप निषाद व उसकी पत्नी पद्मावती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है, अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वहीं रविवार सुबह मामले की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि मृतक वाराणसी का रहने वाला है और शनिवार की रात को घर पहुंचा था। आरोपी पति का कहना है कि मृतक उसकी पत्नी को परेशान करता था। फिलहाल पुलिस पति व पत्नी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें