फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुख्तार अंसारी की मदद करने में सुल्तानपुर जेलर निलंबित

Fri, 14 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माफिया मुख्तार अंसारी की मदद करने के मामले में सुल्तानपुर में तैनात जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विशेष सचिव शासन राजेश कुमार राय ने बृहस्पतिवार को महानिदेशक कारागार प्रशासन को पत्र लिखकर वर्तमान में सुल्तानपुर जेल में तैनात वीरेंद्र कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



यह कार्रवाई डीआईजी जेल प्रयागराज की जांच और उनकी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने की है। बांदा जेल में तैनाती के दौरान वीरेंद्र कुमार वर्मा पर आरोप लगा था कि वो मुख्तार अंसारी की मदद कर रहे थे। मुख्तार से मुलाकात कराने में नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इसके साथ ही मुख्तार को खाने-पीने की वस्तुएं भी भेजी जा रही थीं। विशेष सचिव शासन के आदेश पर महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं ने जेलर वीरेंद्र वर्मा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें