फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन फाइनल जीतकर सुल्तानपुर का दबदबा

Wed, 30 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद हॉकी के विजयी ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के संयोजन में पंत स्टेडियम में हुई। चार फाइनल मुकाबलों में सिर्फ एक में सुल्तानपुर को शिकस्त मिली। दो फाइनल सुल्तानपुर की टीमों ने जीते और एक में बिना मुकाबले राज्य प्रतियोगिता का टिकट मिल गया।
विज्ञापन



सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच में सुल्तानपुर ने बाराबंकी को 1-0 से पराजित किया। सुल्तानपुर की तरफ से मो. नवाज ने एक गोल किया। सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच में बाराबंकी ने सुल्तानपुर को 1-0 से हराया। बाराबंकी की ओर से मो. समद ने मात्र एक गोल किया।


सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच में सुल्तानपुर ने अयोध्या को 1-0 से हराया। सुल्तानपुर की ओर से एक मात्र गोल राधा कुमारी ने किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में केवल सुल्तानपुर की एक मात्र टीम ने प्रतिभाग किया। इससे सुल्तानपुर टीम को वाॅकओवर देकर कर विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन



इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मिश्र एवं जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह व बाराबंकी की अंजू रानी ने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।


इरसाद खान एवं सलमान सिद्दीकी ने रेफरी की भूमिका निभाई। सुरेश कुमार यादव, राजेश कनौजिया, विजय मिश्र, चंद्र मोहन उपाध्याय, तौहीद खां, सुमन यादव व अंजना सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें