1. सामूहिक साधना शिविर
सुबह 9.00 बजे। कुड़वार के गायत्री प्रज्ञा धाम पर चालीस दिवसीय सामूहिक साधना शिविर में मंत्र जाप होगा।
2. जन चौपाल
सुबह 10.00 बजे। कुड़वार विकास खंड की ग्राम पंचायत राजापुर और खोखीपुर में ग्रामीणों की चौपाल में समस्याएं सुनी जाएंगी।
3. स्वच्छता अभियान:
सुबह 10.00 बजे। करौंदीकला के बौढि़या बालमऊ में सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा ।
4. ट्रायल
शाम 3.00 बजे। श्यामनगर के खेल मैदान में कबड्डी चैंपियनशिप का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित होगा।
5: रामलीला मंचन
रात 8.00 बजे। शहर के रामलीला मैदान में अयोध्या से आए कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
रात: 8.00 बजे। कुड़वार कस्बे के रामलीला मैदान में स्थानीय कलाकार राम लीला का मंचन करेंगे।
रात: 8.30 बजे। अखंडनगर नगर के बड़ौरा ख्वाजापुर में रामलीला का मंचन किया जाएगा ।