फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: मऊ विधायक के गनर की पिटाई कर कार्बाइन लूटी, श्रमजीवी एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर फरार हुए बदमाश

Wed, 26 Oct 2022 12:09 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर

सार

मऊ सीट से  माफिया  मुख्तार अंसारी लगातार चार बार विधायक रहा है। इस बार उसने अपने भतीजे मन्नू अंसारी को मऊ की मोहम्दाबाद  सीट से लड़ाया था। सुहेब मन्नू अंसारी वर्तमान में मोहम्दाबाद सीट से विधायक हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल गनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रमजीवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे मऊ विधायक के सरकारी गनर की पिटाई कर बदमाशों ने कार्बाइन लूट ली और ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही उतरकर फरार हो गए। वारदात सुल्तानपुर  स्टेशन पहुंचने से पहले दक्षिणी केबिन पर हुई। लहूलुहान सिपाही को जीआरपी ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

  

मऊ सीट से  माफिया  मुख्तार अंसारी लगातार चार बार विधायक रहा है। इस बार  उसने  अपने भतीजे मन्नू अंसारी को मऊ की मोहम्दाबाद  सीट से लड़ाया था। सुहेब मन्नू अंसारी वर्तमान में मोहम्दाबाद सीट से विधायक हैं। 

 


उनका गनर राकेश मंगलवार की शाम श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। सुल्तानपुर जंक्शन पहुंचने से पहले ट्रेन में पहले से मौजूद बदमाशों ने सिपाही की पिटाई कर उसकी कार्बाइन लूट ली और चेन पुलिंग कर फरार हो गए। 

 

घायल सिपाही को जीआरपी ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन को काफी देर तक सुल्तानपुर जंक्शन पर रोका गया और अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए छानबीन भी की गई। सूचना पाकर एसपी सोमेन वर्मा भी स्टेशन पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें