सुल्तानपुर। शहर के विवेकनगर घसियारी मंडी में सोमवार की शाम एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतारा।
घसियारी मंडी निवासी दयानंद तिवारी का बेटा शिवम (24) सोमवार की दोपहर घर के कमरे में गया था। शाम तक जब शिवम बाहर नहीं निकला तो परिवारीजन कमरे के पास पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिवारीजनों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो शिवम का शव पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटक रहा था। परिवारीजनों से सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी निरालानगर सैय्यद नियाजी हुसैन ने दरवाजा को तोड़कर फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के लिए घटना की जांच की जा रही है।