सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के मलिकपुर बखरा गांव निवासी शिव कुमार (34) मकान की रंगाई-पुताई का काम करता था। पिछले दिनों शिव कुमार ढेमा के बीडीसी सदस्य के निर्माणाधीन मकान में पेंट का काम करने पहुंचा था। घर पर ही रहकर शिव कुमार कमरों को पेंट कर रहा था। शनिवार की दोपहर शिव कुमार का शव कमरे में मफलर के सहारे लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।